Bagpat News: सांसद ने किया यमुना तट का निरीक्षण
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम जागौस एवं सबगा के समीप चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों को सुरक्षित रखना और किसानों की फसलों व कृषि भूमि को कटान से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.