बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का मंगलवार को सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को वाहनों के लिए जल्द पुल को खोलने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण अब अंतिम चरण में है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य समाप्त कर पुल को इस सप्ताह खोलने की तैयारी है। वाहनों के लिए पुल के खुलने से जहां वाहन चालकों को लाभ मिलेगा, वहीं लाखों कांवड़ियों को भी सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...