बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: बड़ौत। कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में रविवार को मुस्लिम समाज के अधिवक्ता और अन्य लोग बड़ौत कोतवाली पहुंचे। अधिवक्ता आकिब चौधरी और सभासद जावेद कुरैशी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कथित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में सहारनपुर निवासी दो लोगों पर सोशल मीडिया पर सांसद इकरा हसन के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान आजाद चौधरी, सुवेब मिर्जा, डॉ. शालीन चौधरी, शादाब खान और मौ. हारिस आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...