बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: पिछोकरा गांव निवासी विकास कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक सांड पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में सांड गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़पता हुआ गांव में घूमने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एकजुट हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल सांड को रस्सी से बांधा और पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक अक्षय बालियान ने प्राथमिक उपचार कर सांड के जख्मों पर पट्टी की। ग्रामीणों ने भी चंदा इकट्ठा कर दवाइयों और उपचार में मदद की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बेकाबू सांड़ का कहर, आधा दर्जन घायल दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। गांव मे...