बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र में सहेली की शादी में शामिल होने जा रही युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती को रास्ते में रोककर अश्लील इशारे किए और गंदे कमेंट्स पास किए। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोपी पर पहले भी पीछा करने और मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, एक अन्य छात्रा ने भी ढिकौली निवासी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए उसके घर जा रही थी। रास्ते में उसे अरुण उर्फ अ...