Bagpat News: सराय समेत तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बे के 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर शिफ्टिंग के चलते बुधवार को कस्बा समेत आसपास के गांवों में करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह साढ़े नौ बजे से देर शाम तक बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। घरेलू कार्य प्रभावित रहे, उद्योगों का कामकाज ठप रहा और ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सिंचाई नहीं कर सके। विद्युत विभाग ने पूर्व में ही आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी कर दी थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे शटडाउन लेने के बाद कर्मचारियों ने 132 केवीए उपकेंद्र से मशीनों और उपकरणों को हटाकर नवनिर्मित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित करने का कार्य शुरू किया। शिफ्टिंग का कार्य देर शाम तक चलता रहा, जिसके कारण अमीनगर सराय, लुहारा, पूठड़ और बरसिया गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली न होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.