Bagpat News: सराय में फव्वारा चौक से मालवीय चौक तक बनेगी सीसी रोड
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: कस्बे के मुख्य मार्ग फव्वारा चौक से पंडित मदन मोहन मालवीय चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत की ओर से मार्ग को सीसी रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। काफी समय पहले बने इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीसी रोड बनने के बाद कस्बेवासियों के साथ क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही गई। भूमि पूजन के दौरान मंगलसेन शर्मा, रोहित भारद्वाज, आदिल मलिक, सोहनवीर पांचाल, मनोज शर्मा, अशोक, पवन गोयल, राधेश्याम अरोड़ा, समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.