बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 'चालक और परिचालक का चरित्र सत्यापन कराएं'बैठक के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाए। स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाए, जिनके माध्यम से बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं। वाहनों की फिटनेस, चालक की पात्रता, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं संचालकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन पर स्पष्ट रूप से विद्यालय वाहनों पर चिन्ह अंकित होना चाहिए, ताकि...