बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। बागपत संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज नौ शिकायत आई, जिसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायत आई, जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, दिव्यांग, राशन कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। यह भी पढ़ें- Kausambi Ne...