Bagpat News: समझौते को थाने पहुंचे किन्नरों के दो गुट भिड़े, गाड़ी में तोड़फोड़
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। बधाई मांगने को लेकर खेकड़ा और लोनी क्षेत्र के किन्नरों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान फिर भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौते का प्रयास चल रहा था, लेकिन बातचीत के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। पाठशाला रोड पर नाले के पास दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक पक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खेकड़ा और लोनी क्षेत्र के किन्नरों के बीच बधाई मांगने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के समाधान के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को थाना समाधान दिवस में बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौते का प्रयास किया जा रहा था। बताया गया कि बातचीत के दौरान किसी बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.