बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: खेकडा। नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई मित्रों को फैमिली आईडी, पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों को योजनागत प्रमाण पत्र और कार्ड वितरित किए गए। सफाई मित्रों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान करते हुए आयुष्मान कार्डों का वितरण रहा। इसके साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को कम ब्याज पर ऋण व वित्तीय सहायता का लाभ प्रदान किया गया। कैंप में पहुंचे अन्य जरूरतमंदों को फैमिली आईडी वितरित की गई, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना ...