बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की ट्रक के पहिये के नीचे आने मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर सीआरपीएफ जवान संजय पत्नी रूबी के साथ बाइक पर मेरठ की तरफ से घर बागपत जा रहे थे। पिलाना भट्ठे से पहले बागपत की तरफ से तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर के पास हड़बड़ी मे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इससे पत्नी रूबी बाई तरफ गिर पड़ी, जबकि संजय दाई तरफ सड़क पर जा गिरे। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे आने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख रूबी की चीख निकल गई। हादसा होते ही लोगों ...