बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी है। उनका कहना है कि पुत्री के बैंक खाते में लाखों रुपये है और वह बैंक की पासबुक भी अपने साथ ले गई थी। बताया कि युवक उससे पैसे निकलवाकर उसके साथ कोई भी घटना कर सकता है। जिसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...