Bagpat News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, रिपोर्ट दर्ज
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया।युवक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी राजेन्द्र सिंह तीन दिन पहले मेरठ के सरूरपुर में दवाई लेने के लिये बोलकर घर से निकला था।लेकिन वह जब शाम तक भी वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसको तलाश करना शुरू कर दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी राजेन्द्र का सुराग नही लगा जिसके बाद उसके भाई सुरेंद्र ने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.