बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। ढिकौली-सिखेड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा बता रही है। ढिकौली गांव निवासी शौकीन पुत्र जलालुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार में पत्नी, पांच बेटे और पांच बेटी है। बताया कि ढिकौली से सिखेड़ा तक ई-रिक्शा चलाता। शनिवार की रात वह ई-रिक्शा से सवारियों को छोड़ने गया था, लेकिन देररात तक भी वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत इसी बीच पुलिस को सिखेड़ा गांव के पास ई-रिक्शा चालक की मौत होने की सूचना मिली। उसने ...