बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बड़ौत। अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष पद पर संजय गोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बुधवार शाम चुनाव समिति की बैठक में नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई चुनाव समिति की बैठक में बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए 18 अगस्त को संजय गोयल और सुभाष चंद्र अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सुभाष चंद्र अग्रवाल के नामांकन पत्र में त्रुटियां मिलने पर चुनाव समिति ने उन्हें एक और अवसर देते हुए दूसरा नामांकन पत्र उपलब्ध कराया था।बुधवार शाम सात बजे शुरू हुई नौ सदस्यीय चुनाव समिति की बैठक में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान संजय गोयल का नामांकन पत्र नियमानुसार सही पाया गया, जबकि सुभाष चंद्र अग्रवाल ...