बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: कस्बे के रामपुर मौहल्ले में रविवार को मां शेरावाली का दरबार लगा। इसमें भक्तों ने दर्शन कर संगीतमय भजनों का आनन्द लिया। शुभारम्भ नगरपालिका चेयरमेन प्रतिनिधि सुनील धामा ने दीप प्रज्वलित कर किया। गायक कलाकारों ने संगीत की धुन पर माता के भजनों की लहरी से सबको सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की कामना की। माँ शेरावाली समिति के सदस्य चंद्रदत्त शर्मा, पुनीत् भारद्वाज, सूर्यदत्त शर्मा, अखिलेश कौशिक, मनोज, उज्ज्वल, गोलू आदि सेवादार मौजूद रहे।----- यह भी पढ़ें- Sambhal News: मां भगवती के जागरण में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...