बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बे में भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व श्रीजी का विशेष पूजन व जलाभिषेक किया गया। इसके बाद श्री जी को रथ पर बैठाकर बैंडबाजों के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जैन युवा मंच के तत्वाधान में श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्री जी की विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री जी के रथ के लिए बोलिया लगाई गई, जिसमें सोधर्म इंद्र की बोली विनोद जैन प्रधान ने प्राप्त की, प्रभु के सारथी पंकज जैन पोनी, जबकि भगवान को चंवर ढुलाने में वासु जैन दिल्ली व रितिक जैन ने सौभाग्य प्राप्त किया।अमित यह भी पढ़ें- Bagpat News: पर्युषण पर्व के समापन पर निकली पालकी यात्रा जैन न...