बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास, भक्तिभाव और धूमधाम के साथ हो गया है। रविवार को शहर में देवी दुर्गें की शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुनों और मां दुर्गा के जयकारों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इन शोभायात्राओं के साथ ही शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही शहर की सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न धार्मिक समितियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै के मंत्रोच्चार से माहौल भक्त...