बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: चांदीनगर। ढिकौली के छात्र ने देहरादून में आयोजित ओपन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। एडवोकेट अनुज ढाका ने बताया कि उनका बेटा विहान ढाका काठा गांव स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। देहरादून में सम्पन्न हुई स्वर्गीय जसपाल राणा मेमोरियल ओपन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन इंडिविजुअल कैटगरी में खेलते हुए 400 में से 376.6 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। विहान के कोच उज्जवल चौधरी और शेखर तोमर ने बताया की विहान प्रतिभा का धनी है। पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में शिवांश ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- तमन्ना झा को गोल्ड व आतिश को मिला सिल्वर मेडल

हिंदी हिन्दुस्तान ...