Bagpat News: शूटिंग चैंपियनशिप का समापन, सीडीओ ने बांटे पुरस्कार
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: सरूरपुर गांव स्थित ईगल आई शूटिंग अकादमी में 19 से 22 अक्टूबर तक प्रथम ईगल आई शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और राज्यों के करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरुष्कार देकर उत्साहवर्धन किया। आईएसएसएफ राइफल वर्ग में ईगल आई शूटिंग अकादमी के हर्ष सूर्या प्रथम, दिल्ली की द शेफियन्स अकादमी की तनीषा तेजश्री द्वितीय और सिमरन मल्होत्रा तृतीय रहीं। आईएसएसएफ पिस्टल में ओजस्वी भारद्वाज ने पहला, मेरठ शूटिंग अकादमी के चिराग शर्मा ने दूसरा और रजत सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। एनआर राइफल में सिमरन मल्होत्रा प्रथम, ईगल आई शूटिंग अकादमी की तविशा मल्होत्रा द्वितीय और हापुड़ के एसबीवीएम की सौम्या त्यागी तृतीय रहीं। एनआर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.