बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रियों की सरलता, सुगमता एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने आईसीटी आधारित कांवड़ यात्रा एप विकसित किया था। जिसे सोमवार को डीएम ने लांच किया। डीएम ने बताया कि ऐप पर सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। जिससे कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने काफी मदद मिलेगी। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा एप को कांवड़ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बनाया गया है, जिससे जनपद बागपत में उनकी यात्रा सरल, सुगम एवं सुरक्षित हो। कहा कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों बागपत से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। एप के माध्यम से एक क्लिक पर जनपद स्तरीय क...