बागपत, सितम्बर 11 -- Bagpat News: रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति शिल्पकारों के घर में समृद्धि ला रहे हैं। गणेशोत्सव से पहले ही शिल्पकारों के चेहरे पर हंसी है तो आंखों में हैं इस गणेशोत्सव से होने वाली आय से तरह-तरह के सपने। गणेश महोत्सव पर गजानन शहर के शिल्पकारों को भी लाखों का कारोबार कराएंगे। इससे शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी तथा उनके घरों में खुशहाली आएगी। गणेश महोत्सव को लेकर शिल्पकारों को बाहर के कारोबारी से कांच से बनाई गई गणेश जी की मूर्तियों के अच्छे आर्डर मिले हैं। कई शिल्पकार अभी भी माल तैयार करने में जुटे हैं। शिल्पकारों द्वारा देश के विभिन्न शहरों में कांच से तैयार किए गए गणपति की रंग बिरंगी मूर्तियां भेजी जा रही है। गणेशोत्सव पर भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर लाखों का का कारोबार होने की उम्मीद है तो विघ्न कर्ता के...