बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण कर देशभक्ति व राष्ट्रीय प्रेम की भावना को उजागर किया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रबन्धक अजय गोयल ने बताया कि यदि हमारा देश सुरक्षित है तो हम सुरक्षित है। देश की प्रगति व राष्ट्रसेवा प्रत्येक भारतीय नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इसके बाद सरस्वती वन्दना के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शिवम व नसीम ने किया। कार्यक्रम में सनोज, बबलेश, गर्वित, विकास, राजीव, इमरान, अक्षय अजीत, कृष्ण, हनित, हिमांशु, अमित,शिवम्, संजय, गोरव, गीता, निधि, सुमन, ज्योति आद...