बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में मां कूष्मांडा का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माता का पूजन किया और परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चौथे स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने कीर्तन कर माता का गुणगान किया। मंदिरों में भी विशेष पूजन किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा का विधान है। माता को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कूष्मांडा देवी की पूजा की गई मां की आठ भुजाओं में कमंडल, धनुष बाण, शंख, चक्र, गदा, सिद्धियों व नि...