बागपत, अक्टूबर 12 -- बागपत में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना Bagpat News: बागपत। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार की समृद्धि की कामना की। घरों में पूजन कर भजन और कीर्तन किया। सुरक्षा की दृष्टि से देवी मंदिरों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पंडित गौरीशंकर शास्त्री ने बताया कि सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मां का यह रूप काफी शांत और मोहक माना जाता है। जो व्यक्ति मां के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। माता का यह रूप ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। श्रद्धालुओं को पीले रंग के वस्त्रत्त्धारण कर मां की पूजा करनी चाहिए। इससे अत्यंत शुभ लाभ मिलता है। ...