Bagpat News: शादी समारोह में भात की रस्म पर हुआ विवाद, पांच लोग घायल
बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के शेखपुरा मौहल्ले में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भात की रस्म को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में लोनी से बारात आई हुई थी। शादी के दौरान भात की रस्म चल रही थी, जिसमें भात लेकर आए रिश्तेदार शामिल थे। इसी दौरान भातियों और शादी में शामिल हुए अन्य लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। पथराव भी किया गया। जिससे शादी के माहौल में अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल तनाव में बदल गया। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.