बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। कुरड़ी गांव स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के संरक्षक दीपक शर्मा, पुजारी राजू और श्रद्धालु महेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद मां शाकुंभरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोग लगाया गया और भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मां के भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर र...