बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: जनता वैदिक कॉलेज में संस्था के शताब्दी समारोह एवं महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को देश के आठ शीर्ष विश्वविद्यालयों की टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी ने फीता काटकर किया। समारोह के आयोजक एवं जनता वैदिक कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के संस्थापकों को स्मरण किया। मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.पी. सिंह ने अतिथि...