बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कटरा पहुंचकर माता के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। बड़ौत और बागपत रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। मनपसंद तारीखों पर कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु पहले से ही यात्रा की तारीख तय कर टिकट बुक कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मांग के अनुरूप सीटें उपलब्ध नहीं होने से कई यात्रियों को वैकल्पिक तारीखों और ट्रेनों की तलाश करनी पड़ रही है। तत्काल आरक्षण के लिए कुछ यात्री सुबह से ही रेलवे आरक्षण केंद्र पहुंच रहे हैं, ताकि टिकट मिलने की संभावना ...