बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: समाज कल्याण विभाग की अंबेडकर मूर्ति योजना के तहत जिले की तीनों विधायकों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर डीएम ने मुहर लगा दी है। अब जल्द ही विधायकों द्वारा प्रस्तावित इन महापुरुषों की 31 मूर्तियों का कायाकल्प किया जाएगा। यह कार्य कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा कराया जाएगा। अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले को मिले 30 महापुरुषों की मूर्तियों जीर्णोद्धार के लक्ष्य के सापेक्ष में 31 महापुरुषों की मूर्तियों का कायाकल्प किया जाएगा। यानि लक्ष्य से भी एक महापुरुष की मूर्ति ज्यादा का कायाकल्प किया जाएगा। सितंबर माह में समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान द्वारा जिले के तीनों विधायकों से उनके क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की मूर्तियों के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके क्रम में छपरौली विध...