बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा के गेट पर फन फैलाए कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कक्षा में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों ने शोर मचाकर शिक्षकों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने किसी तरह सांप को विद्यालय परिसर से बाहर जंगल की ओर भगाया। गनीमत रही कि सांप ने किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद से बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। लहचौड़ा गांव का कंपोजिट विद्यालय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है। विद्यालय के एक ओर जंगल होने के कारण यहां जंगली जीवों का खतरा बना रहता है। बुधवार सुबह बच्चे रोजाना की तरह विद्यालय पहुंचे और अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठ गए। इसी दौरान जंगल की ओर से एक कोबरा सांप विद्यालय पर...