बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: बागपत। सितंबर माह खत्म होने में महज कुछ दिन शेष हैं, लेकिन विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पाया है। धनराशि खर्च करने में धीमी प्रगति पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीपीआरओ रमेश गुप्ता को फटकार लगाते हुए तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। 15वें वित्त आयोग की एक मद में छह ब्लॉक पंचायतों के लिए 14.29 करोड़ उपलब्ध थे। इनमें से 13.57 करोड़ यानी 94.93 प्रतिशत खर्च हुए, जबकि 72.50 लाख अभी शेष हैं। इस स्थिति में जिले की राज्य में रैंक 51वीं रही। खेकड़ा 85.25 प्रतिशत खर्च के साथ सबसे पीछे रहा और यहां 24.44 लाख शेष हैं। पिलाना ने 98.31 प्रतिशत खर्च कर सर्वाधिक प्रगति की। वहीं राज्यवित्त मद में 22.44 करोड़ आए थे। इसमें 21.13 करोड़ यानी 94.16 प्रतिशत खर्च हुए और करीब 1.31 करोड़ अब भी खर्च होना बा...