बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी के वार्ड नंबर दो स्थित वाल्मीकि मंदिर के आसपास इन दिनों अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। हाल ही में हुई बारिश के बाद मंदिर के ठीक सामने बड़े पैमाने पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। नालियों की नियमित सफाई न होने और पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध न होने के कारण बारिश का गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो गया है। इस जलजमाव की वजह से पूरे इलाके की आवाजाही ठप पड़ गई है और स्थानीय निवासियों का रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। मंदिर के आसपास भरे इस पानी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना काम पर निकलने वाले आम राहगीरों को उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और...