बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने ने गुरु के अमूल्य महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने गुरु महिमा पर आधारित प्रेरक भाषण, कविताएं,मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई यह भी पढ़ें...