Bagpat News: वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ सामूहिक गायन
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर पिलाना और टटीरी में नमामि भारत-वंदेमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। मुख्य वक्ता अश्वनी त्यागी ने कहा कि वंदेमातरम् गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जोश भरा। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् को हिंदुस्तान के घर-घर में प्रतिदिन गाया जाना चाहिए। इस मौके पर गुलशन एडवोकेट, सतीश प्रजापति, बिजेंद्र कश्यप, कृष्ण कुमार, कुमारी वैशाली आचार्य, तनु आचार्य सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौजूद रहे。 यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.