बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी बड़ौत के तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय लोक कल्याण महामंडल विधान के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन, मंत्रोच्चार और अघ्र्य समर्पित किए। विधान के दौरान साधु समाधि भावना, वैयावृत्यकरण एवं शक्तितस्तप की भावना के 32 अघ्र्य श्रद्धा और भक्ति के साथ समर्पित किए गए। इस अवसर पर मुकेश जैन, वरदान जैन, नवीन जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, अंकुर जैन, विकास जैन, ऋषभ जैन, अनुज जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...