Bagpat News: लीड: वाहनों के जब्तीकरण पर फूटा गुस्सा, एआरटीओ का घेराव
बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बागपत। समाजवादी पार्टी, जाट महासभा, आप और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को एआरटीओ ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर हो रही कार्रवाई का विरोध करते हुए एआरटीओ का घेराव किया। कार्रवाई बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सपा नेता राहुल अवाना ने बताया कि बागपत में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लगातार जब्त किया जा रहा है। इससे किसान और मजदूर आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं। आरोप है कि बागपत में चार स्क्रैप सेंटर हैं जो भाजपा नेताओं के हैं। उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। राहुल ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर इस नियम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.