Bagpat News: लायंस क्लब ने सम्मानित किए सेंट आरवी स्कूल के मेधावी
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बड़ौत। बडौली गांव स्थित सेंट आर वी कॉन्वेंट स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लायंस क्लब के तत्वावधान में हाई स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 10 की छात्रा अदिति, शगुन सैनी एवं दीक्षा को उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन द्वारा किया गया। वहीं निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रथम जैन एडवोकेट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सचिव सुरेंद्र गर्ग, अनिल अरोड़ा, अखिलेश जैन, नवीन जैन, कीमती लाल जैन, विशाल भटनागर, राजीव, श्रीसन जैन आदि पदाधिकारी रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सम्मान : टॉपर मयंक, रुद्र और तन्वी को मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.