बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। एक ओर जहां केंद्र एवं राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोगों को बैंक लोन उपलब्ध करा रही है। सरकार बेरोजगारों को सरकारी सब्सिडी भी दे रही है। वहीं दूसरी ओर तमाम लोग बैंक लोन की रकम को हजम कर सरकारी योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। ऐसे ही कई मामले जनपद में भारत सरकार द्वारा संचालित की गई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सामने आए है। इस स्कीम के तहत जनपद में तमाम लाभार्थियों स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लाखों का बैंक लोन हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपना रोजगार स्थापित नहीं किया और लाखों का बैंक लोन लेकर गायब हो गए। वर्ष 2019-2020 और वर्ष 2020-2021 में रोजगार योजना की अंतर्गत बैंक लोन लेने वाले करीब 400 लाभार्थियों का सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे क...