बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली के तत्वावधान में चल रही 67वीं रामलीला के छठे दिन शनिवार को भरत मिलाप की भावुक लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में सबसे पहले वनों में श्रीराम और भरत के मिलन का अत्यंत मार्मिक दृश्य दिखाया गया। भरत द्वारा श्रीराम को अयोध्या लौटने के लिए मनाना और श्रीराम द्वारा पिता के वचन का हवाला देकर वन में ही रहने की बात कहना, इस दृश्य ने भाई-भाई के निस्वार्थ प्रेम को जीवंत कर दिया। इसके बाद लीला में शूर्पणखा के प्रसंग का मंचन किया गया। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटना, राक्षस खर-दूषण का श्रीराम के हाथों वध, शूर्पणखा द्वारा रोते हुए पूरा घटनाक्रम लंकापति रावण के दरबार में बताना और फिर रावण द्वारा माता सीता के अपहरण की योजना बनाकर मारीच को सहयोग के लिए तैयार करने के दृश्य...