बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे मेंआयोजित रामलीला में लक्ष्मण को बाण लगने की लीला का मंचन किया गया। बाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है। यह देख कर भगवान श्रीराम की आंखों में आंसू आ जाते है। श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के निर्देशक विनोद गुप्ता के निर्देशन में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाद का युद्ध होता है। जिसमें मेघनाद लक्ष्मण पर वीर घातिनी शक्ति का प्रहार करता है, जिससे लक्ष्मण बेहोश हो जाते है। हनुमान जी संजीवनी बूटा लाकर उनके प्राण बचाते हैं। जिसके बाद रावण का मंत्री दरबार में सूचना देता है। लक्ष्मण मेघनाद युद्ध ने मंचन संवाद को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए तथा तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Orai News: राम विलाप से छलके दर्शकों के आंसू यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला में मेघनाथ और अह...