Bagpat News: लंपी बीमारी से दो गोवंशों की मौत, पशुपालक परेशान
बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में लंपी बीमारी का प्रकोप जारी है। बीमार से ग्रसित दो ओर गोवंशों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक गोवंश बीमारी से ग्रसित बने हुए है। पशुपालकों ने पशु चिकित्सा विभाग से गांव में शिविर लगाकर बीमार गोवंशों को उपचार दिए जाने की मांग की है। पिछले दो माह से लंपी बीमारी के कारण पशुओं की मौतें हो रही हैं। लहचौड़ा गांव में राजकुमार और वीरेंद्र की एक-एक गाय की लंपी बीमारी से मौत हो गई है। इसके अलावा धर्मपाल, संजू, दीपक शर्मा, बालिस्टर, दनकेश शर्मा, आदेश, सतीश, आशु का एक-एक गोवंश बीमारी की चपेट में आया हुआ है। वहीं, दीपक शर्मा, मांगे, बिल्लू, विनीत, कपिल, कालू फौज, अमरेश, शिब्बू के दो-दो गोवंश बीमारी से ग्रसित है। वहीं, लीलू शर्मा के चार गोवंशों को लंपी ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। गांव में बीमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.