बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: चांदीनगर। चमरावल गांव में लंपी बीमारी के चलते 25 पशु बीमार है, जिससे पशुपालक परेशान बने हुए है। पशु पालकों ने बीमार पशुओं को उपचार दिए जाने और टीकाकरण किए जाने की मांग की है। बरसात के बाद पशुओं में लंपी बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है, जिसके चलते पशुपालक परेशान है। चमरावल गांव में अजय की तीन गाय, राजू त्यागी का एक बछड़ा, प्रवीण की तीन गाय, वेदप्रकाश का एक बछड़ा बीमारी के चपेट में आए हुए है। इनके अलावा पिंकी, राजभूल, विनोद, नरेश आदि के पशु भी लंपी बीमारी से ग्रसित बने हुए है। पशुपालकों ने बताया कि 20 दिनों से पशु लंपी बीमारी से ग्रसित है, लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा है। सरकारी डॉक्टरों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे है। टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें प्र...