Bagpat News: लंपी: देसी और घरेलू नुस्खे अपना रहे पशुपालक
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। जिले के अलग-अलग गांवों में 100 से अधिक गोवंशीय पशु लंपी वायरस की चपेट में हैं। इससे दूध उत्पादन में गिरावट आएगी। पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं, देसी व घरेलू नुस्खे भी पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व त्वचा के घावों को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिले लंपी वायरस कहर बरपा रहा है। अब तक 50 से अधिक पशुओं की लंपी से मौत हो चुकी है, जबकि सैंकड़ों पशु बीमारी से ग्रसित है। पशुपालक वायरस से बचाव के लिए पशुओं को देसी नुस्खे भी दे रहे हैं। एक मुट्ठी नीम व तुलसी के पत्ते, 10-10 नग लहसुन, लौंग और काली मिर्च, 15 ग्राम जीरा, 10 ग्राम हल्दी पाउडर और गुड़ को पीसकर गुड़ मिलाकर लड्डू बनाते हुए संक्रमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.