Bagpat News: रोडवेज बस स्टैंड की बदहाली से यात्री परेशान
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। शहर के रोडवेज बस स्टैंड और डिपो परिसर की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बावली चुंगी से लेकर डिपो परिसर तक जगह-जगह कीचड़, दलदल और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि बिना बारिश के भी परिसर में कीचड़ और पानी भरा होने से हालात खराब बने हुए हैं। बसों में सफर करने के लिए डिपो पहुंचने वाले यात्रियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं रोडवेज कर्मियों और चालकों को भी रोजाना इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। बसों के आवागमन के दौरान कीचड़ फैलने से परिसर की स्थिति और खराब हो जाती है। यात्रियों को बस तक पहुंचने और सामान लेकर निकलने में परेशानी होती है। फिसलन के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। डिपो परिसर में साफ-सफाई और जलनिकासी की सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.