Bagpat News: रोडवेज बस से भिड़ंत के बाद दो हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: छपरौली। थाना क्षेत्र के आदर्श नंगला गांव में बैंक के सामने बुधवार रात रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। रोडवेज बस बड़ौत से छपरौली जा रही थी। बस में यात्री सवार थे। आदर्श नंगला गांव में बैंक के सामने पहुंचते ही बस और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे में मलकपुर निवासी ट्रैक्टर सवार युवक प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य युवक संजीव कुमार व एक अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.