Bagpat News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी
बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव में एक युवक की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपए ठग लिए गए। जब युवक ने जानकारी मिलने पर रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरपुड़ा गांव निवासी शुभम राणा पुत्र अशोक राणा ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह बेरोजगार है। उसे गांव के ही मोहम्मद हुसैन अंसारी ने एक दिन बताया कि उसके भाई मोहसिन के हरियाणा के कुछ लोगों से घनिष्ठ संबंध है जो उसकी नौकरी रेलवे में लगवा देंगे इसके लिए उसे चार लाख रुपए सिक्योरिटी के रूप में देने होंगे जो नौकरी लगने से तीन वर्ष बाद वापस मिल जाएंगे। वह उनके झांसे में आ गया तथा यह बात अपने पिता से भी बताई। जब उसके पिता ने उनसे बात की तो उन्होंने पक्का भरोसा दिया। इसके बाद अशोक ने 27 मार्च 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.