Bagpat News: रुपयों का तकादा करने आई बहन को छत से धक्का दिया
बागपत, अगस्त 10 -- Bagpat News: बिनौली। क्षेत्र के गल्हैता गांव में रुपयों का तकादा करने आई महिला के साथ उसके भाई ने मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। मेरठ के दुल्हैड़ा गांव की रहने वाली अनीता पत्नी सतबीर ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपने छोटे भाई नीरज पाल को पिछले वर्ष दो लाख रूपये कुछ कारोबार करने के लिए उधार दिए थे। सोमवार सुबह वह पिता ब्रह्मसिंह के कहने पर अपने बेटे शिव के साथ मायके आई थी। आरोप है कि भाई को रूपये देने का तकादा करने पर उसने पहले मारपीट की। बीच बचाव करने पर छोटे भाई विपिन को भी पीटा। फिर मकान की छत से जीने में धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे बिनौली सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.