बागपत, जुलाई 23 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे है, तो कभी तेज धूप निकल रही है। कभी बारिश हो रही है, तो कभी उमसभरी गर्मी लोगों के पसीनें छुड़ा रही है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का देखने को मिला। सुबह की शुरूआत रिमझिम बारिश के बाद हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। हालांकि कुछ देर बाद ही फिर से बादल छा गए, लेकिन दोपहर में जैसे ही बादल छटे तेज धूप निकल आई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एकाएक फिर से बादल छा गए और रिमझिम बारिश होने लगी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: धूप-छांव और बूंदाबांदी के बीच उमस से पसीने से तर-बतर रहे लोग शाम के समय भी मौसम कुछ इसी तरह का बना रहा। पांच बजे के करीब आठ से दस मिनट तक बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मौसम फिर से साफ हो गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon Ne...